Subscribe Raageshree

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

May 2012
M T W T F S S
« Jan    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

PostHeaderIcon खुशनुमा केबेकोईस संगीत…

A beautiful autumn view of Quebec city


रमणीय देश कनाडा के के पूर्व-मध्य में स्थित प्रांत, ‘केबेक’ (Quebec) के नाम से जाना जाता है I प्रांत की विशेष बात है यह है की यहाँ की ज़्यादातर आबादी और मुख्य भाषा फ्रेंच है, और इसी वजह से यहाँ के संगीत में भी (जो की “केबेकोईस संगीत” के नाम से जाना जाता है) फ्रेंच संगीत की असर दिखाई पड़ती है I यह संगीत ‘Quebec city’ (जो की केबेक की राजधानी है) की ६०० वे स्थापनादिन पर प्रस्तुत एक एल्बम में से है I यह संगीत, ‘फ्रेंच कॉफे’ संगीत से साम्यता रखता है जिसमे गिटार का और बेज़ गिटार का मुख्यतः प्राधान्य रहता है I तो सुनिए यह खुशनुमा केबेकोईस संगीत…

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

PostHeaderIcon लुत्फ़.. आईरिश संगीतका…

अक्सर ऐसा होता है की किसी प्रांत के संगीत की वजह से उस प्रांत की पहचान होती है, जैसे की ‘गरबा’ से गुजरात या फिर ‘भांगड़ा’ से पंजाब I कुछ वैसा ही दुनियाके विभिन्न देशो में देखा गया है… मिसाल के तौर पर आयरलेंड, जब भी आईरिश संगीत बजता है तो मानो… समा खुशनुमा हो जाता है…. बड़े बड़े खेत खलिहान, नाचते झूमते कूदते लोग, सूरज की नर्म किरणे, ठंडी हवाएं, आनंद से खाना-पीना, पीले घास के बड़े बड़े बंधे ढेर, और बस आनंद ही आनंद… सच में विषादयोग की समाप्ति हो जाती है I आईरिश संगीत में मुख्यतः वायोलिन, फ्लूट, गिटार, हार्मोनिका, एकोर्डियन और वोकल्सका प्राधान्य होता है, लेकिन जो मजे की बात है वो है बजानेकी शैली… आप सुनेंगे तो खुद ही जान जायेंगे… यह गाना “दानु” नामक आईरिश बेन्ड का है और जो रिधम में यह गाना बज रहा है उसे ‘जिग’ ( या जिग्स) कहते है…. तो लीजिये सुनिए यह खुशनुमा आईरिश संगीत…

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

PostHeaderIcon Prem Joshua – a beautiful track


प्रेम योशुआ, जो की कई सारे वाद्यों के कुशलाग्र है, मूलतः जर्मनीके वतनी और भारतीय शास्त्रीय संगीत में गहरी रूचि की वजह से भारत आकर विख्यात पंडितो से अलग अलग वाद्यों की सिक्षा पाकर फिलहाल भारतीय संगीत को मूल में रखकर fusion music की रचना करते है I यह गाना (जो की fusion है) मुख्यतः सितार पर आधारित है, साथ में फ्लूट, तबला, ड्रम, परकशन, और वोकल भी शामिल है I यह एक सरल कोम्पोसिशन है और आमद सरल रचनाये ही सुन्दर होती है I तो लुत्फ़ उठाइये इस सुन्दर रचना का….

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

મનગમતા બ્લોગ્સ
Visitor in the world
Locations of visitors to this page
disclaimer
इस साईट का हेतु अच्छे संगीतको संगीतप्रेमियों तक पहुचाना एवं लोकप्रिय बनाना है | ज्यादा से ज्यादा लोग अच्छे संगीतको सुनें , उसकी कद्र करें, गीत-संगीत एवं हर कला से जुड़े कलाकारोंकी कद्र करें, यही इस साईटका ध्येय है | इस अव्यावसायिक साईट पर प्रकाशित संगीत या अन्य किसी सामग्री से कोपीराईट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचन करें | सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी |
Powered By Indic IME