Subscribe Raageshree

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

May 2012
M T W T F S S
« Jan    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Archive for the ‘ghazals’ Category

PostHeaderIcon आज जाने की ज़िद्द ना करो…by different artists


आज जाने की ज़िद्द ना करो….
यह ख़ूबसूरत गाना हमने बेगम फरीदा खानमकी आवाज़ में तो सुना ही है I
इस गाने को कई और मशहूर हस्तियों ने भी बखूबी गाया है, जैसे की आशा भोसले, अनूप जलोटा, इला अरुण, ओसमान मीर, शफकत अमानत अली, हबीब वली मोहम्मद… ब्रायन सिलास ने इस गाने को पियानो पर बखूबी निभाया है I
आज दो कालाकारों से इस गाने को सुनते है I
इस बेहतरीन ग़ज़ल को लिखा है फैयाज़ हाशमी ने और कोम्पोज़र है पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार सोहेल राणा I


पहले कलाकार है ग़ज़ल गायक हबीब वली मोहम्मद साहब I इनके बारे में क्या लिखे…. उनकी आवाज ही उनकी पहचान है I ज़फर के कई कलाम उन्होंने गाये और काफी मशहूर हुए I पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन ग़ज़ल गायकोंमें से एक है हबीब वली मोहम्मद साहब I
तो लीजिये सुनिए हबीब वली मोहम्मद साहब की आवाज में ‘आज जाने की ज़िद्द ना करो….’

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.


अब आप सुनिए यही गाना पियानो पर I इसे बजाया है मशहूर पियानो वादक ब्रायन सिलास ने I ब्रायन सिलासने अपने पियानो पर कई फ़िल्मी गीतों को तराशा है I उनके बारे में और जानकारी आप उनकी वेब-साईट http://www.briansilas.com पर से ले सकते है I
ये रहा पियानो पर ‘आज जाने की ज़िद्द ना करो….’

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.


ये रहे ग़ज़ल के बोल…


आज जाने की ज़िद्द ना करो
यूँही पहलू में बैठे रहो…
हाय, मर जायेंगे
हम तो लुट जायेंगे
ऐसी बातें किया न करो
तुम ही सोचो ज़रा, क्यों न रोकें तुम्हें?
जान जाती है जब उठ के जाते हो तुम
तुमको अपनी क़सम जान-ए-जाँ
बात इतनी मेरी मान लो
आज जाने की…
वक़्त की क़ैद में ज़िंदगी है मगर
चंद घड़ियाँ यही हैं जो आज़ाद हैं
इनको खोकर कहीं, जान-ए-जाँ
उम्र भर ना तरसते रहो
आज जाने की…

મનગમતા બ્લોગ્સ
Visitor in the world
Locations of visitors to this page
disclaimer
इस साईट का हेतु अच्छे संगीतको संगीतप्रेमियों तक पहुचाना एवं लोकप्रिय बनाना है | ज्यादा से ज्यादा लोग अच्छे संगीतको सुनें , उसकी कद्र करें, गीत-संगीत एवं हर कला से जुड़े कलाकारोंकी कद्र करें, यही इस साईटका ध्येय है | इस अव्यावसायिक साईट पर प्रकाशित संगीत या अन्य किसी सामग्री से कोपीराईट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचन करें | सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी |
Powered By Indic IME