Subscribe Raageshree

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

February 2012
M T W T F S S
« Jan    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  

Archive for the ‘folk’ Category

PostHeaderIcon लुत्फ़.. आईरिश संगीतका…

अक्सर ऐसा होता है की किसी प्रांत के संगीत की वजह से उस प्रांत की पहचान होती है, जैसे की ‘गरबा’ से गुजरात या फिर ‘भांगड़ा’ से पंजाब I कुछ वैसा ही दुनियाके विभिन्न देशो में देखा गया है… मिसाल के तौर पर आयरलेंड, जब भी आईरिश संगीत बजता है तो मानो… समा खुशनुमा हो जाता है…. बड़े बड़े खेत खलिहान, नाचते झूमते कूदते लोग, सूरज की नर्म किरणे, ठंडी हवाएं, आनंद से खाना-पीना, पीले घास के बड़े बड़े बंधे ढेर, और बस आनंद ही आनंद… सच में विषादयोग की समाप्ति हो जाती है I आईरिश संगीत में मुख्यतः वायोलिन, फ्लूट, गिटार, हार्मोनिका, एकोर्डियन और वोकल्सका प्राधान्य होता है, लेकिन जो मजे की बात है वो है बजानेकी शैली… आप सुनेंगे तो खुद ही जान जायेंगे… यह गाना “दानु” नामक आईरिश बेन्ड का है और जो रिधम में यह गाना बज रहा है उसे ‘जिग’ ( या जिग्स) कहते है…. तो लीजिये सुनिए यह खुशनुमा आईरिश संगीत…

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

PostHeaderIcon एक मधुर राजस्थानी लोकगीत

Dhola Maru गत सप्ताह मैं कुछ दोस्तोंके साथ पुष्कर मेले में गया था I बड़ा ही मजेदार अनुभव रहा I राजस्थानी संस्कृति, राजस्थानी लोग, राजस्थानी पोशाक, ऊंट, घोडे, रेत…. अभी भी राजस्थान का ही बुखार चढा हुआ है… तो सोचा की आज कुछ राजस्थानी सुनते है I आज राजस्थानी लोकसंगीत सुनवाने जा रहा हुं I यह track “मुसाफिर- ढोला मारू” नामके एल्बम में से है I यह इंटरनेशनल एल्बम है जिसका रिकॉर्डिंग बेल्जियम में हुआ था I मजे की बात ये है की लोकसंगीत की शुद्धता में कही छेड़छाड़ नहीं की गयी है I गाना सुनते ही राजस्थान की सुगंध आने लगती है I गाने में बजते हुए वाद्योंको ध्यान से सुनना, खासकर ढोलक और अन्य रिधम इंस्ट्रुमेंट्स… तो लीजिये राजस्थानी मिटटी की खुशबु…

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

મનગમતા બ્લોગ્સ
Visitor in the world
Locations of visitors to this page
disclaimer
इस साईट का हेतु अच्छे संगीतको संगीतप्रेमियों तक पहुचाना एवं लोकप्रिय बनाना है | ज्यादा से ज्यादा लोग अच्छे संगीतको सुनें , उसकी कद्र करें, गीत-संगीत एवं हर कला से जुड़े कलाकारोंकी कद्र करें, यही इस साईटका ध्येय है | इस अव्यावसायिक साईट पर प्रकाशित संगीत या अन्य किसी सामग्री से कोपीराईट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचन करें | सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी |
Powered By Indic IME