Archive for January, 2011
2 Jewels by 2 Masteros…
सन् १७२३ की बात है, इटली के सुन्दरतम शहर वेनिस में एक महान संगीतकार इतिहास रचने को था I उसके कोम्पोसिशन ” four seasons” के नाम से जगविख्यात होने को थे और दुनियाभरके कई संगीतकार “Four seasons” में से अपने सांगीतिक स्रोतों की प्रेरणा लेनेवाले थे I उस संगीतकार का नाम है एंटोनियो विवाल्डी, जिसकी गणना विश्व के महान “Baroque composers” में होती है I विवाल्डी खुद एक पादरी थे और एक अद्भूत वायोलिन वादक भी I उन्होंने कई कोंसेर्ट्स कोम्पोस किये है और करीबन ५० ओपेरा भी… आज हम दो गाने सुनेंगे, उसमे से एक कोम्पोसिशन विवाल्डी की “four seasons” में से है I
दुसरे गाने का प्रेरणा स्रोत Four seasons का ही कोम्पोसिशन है पर उसे पूरी अलग तरह से निभाया गया है I यह गाना विख्यात कोम्पोसर यान्नी ने अपने अमरीका की कोंसेर्ट टूर में प्रस्तुत किया था जो की “the storm” के नाम से विख्यात है I “the storm” मेरी पसंदीदा रचनाओं में से एक है I दो वायोलिन का बेजोड़ को-ओर्डिनेशन (played by Samvel Yervinayan of Armania and Sayaka Katsuki of Japan), हार्प का अद्भूत वादन ( Played by Victor Espinola of Paraguay) और हार्प के साथ ट्रम्पेट…. आय-हाय-हाय… क्या कहे… ( trumpet is played by Ramon Flores of Mexico)
यह दोनों कोम्पोसिशन तक़रीबन एक ही है… यान्नी ने अपने अंदाज़ में कुछ मिर्च मसाला डाला है, पर मज़े की बात ये है की दोनों रचनाये अपनी जगह पे लाजवाब है… एक है १७२३ की मूल रचना, और दूसरी है २००७ में प्रस्तुत टेक्नोलोजी आवृत रचना…..
यह रचना है विवाल्डी की ” Four Seasons” में से, The title is “Summer, 1-Allegro non Molto”
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.
यह रचना है यान्नी की “The Storm” जो की विवाल्डी की रचना से प्रेरित है 
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.
The storm का Live Performance video भी देखने लायक है…. नीचे क्लिक करे…
Yanni Storm
