Subscribe Raageshree

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

November 2009
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Archive for November, 2009

PostHeaderIcon “आज जाने की जिद्द ना करो…” version – 4, शफ़क़त अमानत अली…


“आज जाने की जिद्द ना करो…” के अलग अलग versions में आज इस ग़ज़ल को सुनते है पटियाला घराने के मशहूर गायक शफ़क़त अमानत अली से I शास्त्रीय गायकी उन्हें heridity में मिली है I उनकी गायकी में रूहानी सूफियाना अंदाज़ छलकता है I कई हिंदी फिल्मो के गानों में भी उन्हों ने अपनी आवाज का परिचय दिया है.. जैसे की फिल्म ‘ड़ोर’ का गीत “ये हौंसला…” या ‘कभी अलविदा ना कहना’ का गीत “मितवा…” I शफ़क़त अमानत अली पाकिस्तानी बेन्ड Fuzon के मुख्या गायक थे I उनका एल्बम “सागर” काफी लोकप्रिय हुआ था I


पकिस्तान में आयोजित एक कोंसेर्ट में शफ़क़त अमानत अली ने ग़ज़ल ‘आज जाने की जिद्द ना करो…’ को गाया था… उस performence की live recording सुनवाने जा रहा हुं I आम तौर पर शफ़क़त अमानत अली शास्त्रीय गायकी की हरकत मुर्किया और तान के लिए जाने जाते है पर इस ग़ज़ल को उन्होंने बड़ी सादगी से गाया है I ग़ज़ल की शुरुआत में राग यमन के अद्भूत सुर लगाए है I background music, orchestration और interlutes भी काबिल-ए-दाद है I कुछ जगहों पर pronounciation में गड़बड़ है but its negligeble… तो लीजिये सुनीये शफ़क़त अमानत अली की रूहानी आवाज में “आज जाने की जिद्द ना करो…”

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

PostHeaderIcon D.J. Medly of A.R.Rahman


आज की पोस्ट थोडी हटके है I आज एक D.J.Medly सुनाने जा रहा हुं I
यह Medly ए.आर.रहमान के गानों की है I मजे की बात ये है की इस medly में रहमान के कई मशहूर गानों को मिक्स किया गया है और गाने की रिधम का tempo एवं गाने की pitch भी सही जा रही है (pitch में एकाद जगह पर गड़बड़ लगती है पर its negligible) I medly का flow भी maintained है I सुननेमें यह medly जितनी आसान है उतनी ही बनाने में मुश्किल हैI हालाकि अभी तक इस medly के सर्जक D.J. का नाम पता करने में मैं असफल रहा हुं लेकिन जिसने भी इस medly को बनाया है उसे धन्यवाद I
तो सुनिए a D.J. Medly of ARR.

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

PostHeaderIcon “आज जाने की जिद्द ना करो…” version 3, Asha Bhosle


2006 में आशाजी का एक एल्बम आया था, Love Supreme… दो सी.डी. के इस एल्बम में एक सी.डी. में आशाजी के गाये हुए ओरिजिनल old romantic tracks थे, और दूसरी सी.डी. में western-fusion background scores पर आशाजी ने कुछ विख्यात ग़ज़ले गाई थी I यह एल्बम विदेशी श्रोताओ को ध्यान में रखकर बनाया गया था I हालाँकि यह एल्बम को कुछ अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला फिर भी इस एल्बम के कुछ गानों में किये गए नवतर प्रयोग काबिल-ए-दाद थे I


आशाजी ने इस एल्बम में “आज जाने की जिद्द ना करो…” ग़ज़ल गाई है I इस track की विशेषताओं को देखें तो, सब से प्रथम ध्यान खिचता है इसका background music I ग़ज़ल में बजते हुए soft ballad beats, bass, acoustic guitars, interlute male chorus, synth pad and harmonium ग़ज़ल को सही मायने में एक soothing, romantic touch देते है I इस ग़ज़ल को western fusion ballad touch देने के बावजूद राग में कही छेड़खानी नहीं की गयी है I यहाँ तक की interlute music भी राग यमन में ही बजता है I आशाजी ने भी खूब निभाया है I
तो सुनिए “आज जाने की जिद्द ना करो…” एक अलग version में…

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.


ये रहे ग़ज़ल के बोल…


आज जाने की ज़िद्द ना करो
यूँही पहलू में बैठे रहो…
हाय, मर जायेंगे
हम तो लुट जायेंगे
ऐसी बातें किया न करो
तुम ही सोचो ज़रा, क्यों न रोकें तुम्हें?
जान जाती है जब उठ के जाते हो तुम
तुमको अपनी क़सम जान-ए-जाँ
बात इतनी मेरी मान लो
आज जाने की…
वक़्त की क़ैद में ज़िंदगी है मगर
चंद घड़ियाँ यही हैं जो आज़ाद हैं
इनको खोकर कहीं, जान-ए-जाँ
उम्र भर ना तरसते रहो
आज जाने की…

મનગમતા બ્લોગ્સ
Visitor in the world
Locations of visitors to this page
disclaimer
इस साईट का हेतु अच्छे संगीतको संगीतप्रेमियों तक पहुचाना एवं लोकप्रिय बनाना है | ज्यादा से ज्यादा लोग अच्छे संगीतको सुनें , उसकी कद्र करें, गीत-संगीत एवं हर कला से जुड़े कलाकारोंकी कद्र करें, यही इस साईटका ध्येय है | इस अव्यावसायिक साईट पर प्रकाशित संगीत या अन्य किसी सामग्री से कोपीराईट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचन करें | सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी |
Powered By Indic IME